Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Sep, 2025 01:25 PM

चमोलीः जनपद चमोली के नंदा नगर बैंड बाजार के ऊपर जमीन में अचानक भू धसाव हुआ है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। दरअसल, पिछले 3 दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन यहां मौजूद मकानों, बाजार, खेतों और दीवारों...
चमोलीः जनपद चमोली के नंदा नगर बैंड बाजार के ऊपर जमीन में अचानक भू धसाव हुआ है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। दरअसल, पिछले 3 दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन यहां मौजूद मकानों, बाजार, खेतों और दीवारों तक पहुंच गया है। कुछ मकान टूट गए हैं। तो, काफी दरक रहे हैं। जबकि कई टूटने की कगार पर है।
यहां स्थित नंदा नगर बाजार मिट्टी के पहाड़ के नीचे बसा हुआ है। लगातार बारिश के चलते ऊपर के इलाके ने रोजाना तस्वीर बदल रही है। भूस्खलन से खतरा भी बढ़ता जा रहा है। अब तक इस इलाके में लगभग 36 से अधिक परिवारों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका है। दर्जनो दुकानों को खाली करवाया गया है। अब भूस्खलन वाले इलाके से मटमैला पानी भी निकलने लगा है। डरे सहमे लोग अब घरों को छोड़कर अपना सामान समेट कर यहां से सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।
आज सुबह होते ही एक बार फिर लोगों ने समान समेटना शुरू कर दिया हैं। लोग अपने समान को सुरक्षित जगहों पर ले जा रहे हैं। प्रशासन की टीम, पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ लगातार मौके पर बनी हुई है। लोगों की मदद कर रही है। बरसात में धीरे-धीरे नंदा नगर की तस्वीर भयानक होती जा रही है।