बागेश्वर में पटवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, विभाग के कर्मचारियों और परिजनों में शोक की लहर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Oct, 2025 03:02 PM

patwari dies under suspicious circumstances in bageshwar

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में से दुखद खबर सामने आई है। जहां राजस्व उप निरीक्षक किशोर कांडपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। बताया गया कि खाना खाने के बाद अचानक बेहोश हुए थे। इसके थोड़ी देर बाद ही उनकी सांसे थम गई। घटना से परिजनों,...

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में से दुखद खबर सामने आई है। जहां राजस्व उप निरीक्षक किशोर कांडपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। बताया गया कि खाना खाने के बाद अचानक बेहोश हुए थे। इसके थोड़ी देर बाद ही उनकी सांसे थम गई। घटना से परिजनों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर के असों-बोहाला क्षेत्र के पटवारी एवं राजस्व उप निरीक्षक किशोर कांडपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक किशोर कांडपाल भोजन करने के बाद अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने पटवारी को मृत घोषित कर दिया।

राजस्व उप निरीक्षक किशोर कांडपाल की अचानक मौत की खबर से इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!