देहरादून में सरेआम गुंडागर्दी ! बैंक में महिला से गाली-गलौज और मारपीट, FIR दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Mar, 2026 01:06 PM

open hooliganism in dehradun a woman was abused and assaulted

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर में स्थित एक बैंक में महिला के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि एक शख्स ने उसके साथ गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस...

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर में स्थित एक बैंक में महिला के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि एक शख्स ने उसके साथ गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बसंत विहार निवासी दीप्ती सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 मार्च को पीएनबी एचएनआईसी ब्रांच में गई थी। इस दौरान जगजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने बैंक कर्मचारियों और अन्य कई लोगों को सामने अपमानित किया है। जोकि उसके लिए असहनीय है।

शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि पंडितवाड़ी फेज-दो, बसंत विहार निवासी दीप्ती सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!