Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 May, 2025 10:21 AM

देहरादूनः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति 'मेट्रोपोल होटल' परिसर को अस्थायी रूप से पार्किंग के रूप में इस्तेमाल के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री...
देहरादूनः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति 'मेट्रोपोल होटल' परिसर को अस्थायी रूप से पार्किंग के रूप में इस्तेमाल के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से दी है।
मुख्यमंत्री ने शाह से नैनीताल में पार्किंग की गंभीर समस्या को देखते हुए शत्रु संपत्ति 'मेट्रोपोल होटल' परिसर के खुले स्थान को वाहनों को खड़े करने के लिए अस्थायी रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए राज्य सरकार को आवंटित कर दिया गया है।
इस निर्णय से नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और इससे शहर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नैनीताल में पार्किंग की समस्या को दूर करने में काफी सुविधा होगी।