उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में देर रात तक हुआ मतदान, कुल 68 फीसदी हुई Voting

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Jul, 2025 08:20 AM

voting continued till late night in the first phase of

देहरादूनः उत्तराखंड में गुरुवार सुबह आठ बजे से त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में शुरू हुआ मतदान अनेक स्थानों पर गुरुवार देर रात्रि तक हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी बारह जनपदों में देर रात 8...

देहरादूनः उत्तराखंड में गुरुवार सुबह आठ बजे से त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में शुरू हुआ मतदान अनेक स्थानों पर गुरुवार देर रात्रि तक हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी बारह जनपदों में देर रात 8 बजे तक कुल  68 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • 12 जनपदों में ​हुआ मतदान
  • उत्तरकाशी 82.00%
  • पौड़ी    59.50%
  • रुद्रप्रयाग    57.31%
  • टिहरी    59.71%
  • देहरादून    78.49%
  • चमोली    62.17%
  • चंपावत    65.59%
  • नैनीताल    70.43%
  • अल्मोड़ा    59.11%
  • बागेश्वर    63.11%
  • यूएसनगर    81.27%
  • पिथौरागढ़    64.00%

    पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य पद के 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। अब आगामी 31 जुलाई को मतगणना होगी। गुरुवार सुबह आठ बजे राज्य के कुल 49 विकासखंड क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के प्रथम चरण का मतदान शुरू हुआ। प्रारम्भ में मतदान की गति बहुत धीमी रही। मध्याह्न होने तक इसकी गति बढ़ी। अनेक स्थानों पर देर रात्रि तक मतदान होता रहा।

    इस चुनाव में सदस्य ग्राम पंचायत के 948 पदों के सापेक्ष 2247 प्रत्याशी, प्रधान ग्राम पंचायत के 3393 पदों के सापेक्ष 9731 प्रत्याशी, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 1507 पदों के सापेक्ष 4980 प्रत्याशी और सदस्य जिला पंचायत के 201 पदों के सापेक्ष 871 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!