हल्द्वानी बनभूलपुरा में NIA टीम का छापा, मौलाना मोहम्मद आसिम समेत दो गिरफ्तार! बम धमाके से जुड़े होने की आशंका

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Nov, 2025 02:59 PM

nia raids haldwani s banbhulpura arrests maulana mohammad

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र एक बार फिर से बड़ी चर्चाओं में है। जहां आज तड़के एनआईए (NIA) की टीम ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनका संपर्क किसी बड़े आतंकी गिरोह से था और हाल ही में देश में हुई...

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र एक बार फिर से बड़ी चर्चाओं में है। जहां आज तड़के एनआईए (NIA) की टीम ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनका संपर्क किसी बड़े आतंकी गिरोह से था और हाल ही में देश में हुई बम ब्लास्ट की घटना में भी यह लोग शामिल हो सकते हैं।

इनमें एक मौलाना भी शामिल है। जिसका नाम मोहम्मद आसिम है। जो बिलाली मस्जिद (बनभूलपुरा लाइन न0 8) में मौलाना है।  पिछले 4 सालों से यहां मस्जिद में नमाज पढ़ता है। इसके साथ ही बच्चों को उर्दू भी पढ़ाता है। मौलाना उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, NIA की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

टीम पूछताछ के लिए दोनों को अपने साथ ले गई है। पूछताछ के बाद ही ये पता चलेगा कि क्या इन लोगों का आतंकी गिरोह से संपर्क है, और यह किस बड़ी घटना में शामिल थे। हालांकि स्थानीय पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!