देहरादून के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Mar, 2026 10:51 AM

threat to bomb dehradun passport

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।      

जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया गया और डॉग स्क्वाड तथा बम निरोधक दल को तत्काल मौके पर बुलाया गया।        

मौके पर पुलिस ने तत्काल पासपोर्ट कार्यालय परिसर को खाली करवाया और डॉग स्क्वाड तथा बीडीएस टीम के साथ पूरे परिसर की सघन जांच की गई। जांच के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!