महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आज, जिलाध्यक्ष ने सरकार पर लगाए ये आरोप

Edited By Nitika, Updated: 29 Jul, 2024 01:21 PM

nationwide demonstration of congress today on various demands

अल्मोड़ाः महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर महिला कांग्रेस 29 जुलाई यानी आज दिल्ली जंतर मंतर में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। इसमें अल्मोड़ा जिले से महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगी। बता दें कि नगर के...

अल्मोड़ाः महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर महिला कांग्रेस 29 जुलाई यानी आज दिल्ली जंतर मंतर में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। इसमें अल्मोड़ा जिले से महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगी। बता दें कि नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि यह प्रदर्शन ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में होगा। इस आंदोलन में तीन बड़ी व महत्वपूर्ण मांगें केंद्र सरकार से की जा रही हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत महिलाओं को सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार दिए जाने की भी मांग उठाई जाएगी। इसमें  महालक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 8500 रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की जाएगी। महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और भागीदारी के तहत महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किए जाने की मांग उठाई जाएगी। इसी के साथ ओबीसी बहनों को आरक्षण और भागीदारी को सुनिश्चित करने की मांग भी होगी।

जिलाध्यक्ष का सरकार पर आरोप 
 वहीं राधा बिष्ट ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध सबसे अहम मुद्दे हैं और सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध में उत्तराखंड 9 हिमालयी राज्यों में पहले पायदान पर पहुंच गया है। भाजपा शासित राज्यों में महिला अपराध में तेजी से इजाफा हुआ है, जिसे रोकने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!