रुद्रपुर में क्षतिग्रस्त सड़कों का विधायक ने प्रशासनिक टीम के साथ किया पैदल भ्रमण,अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Oct, 2024 12:12 PM

mla along with the administrative team toured the damaged roads

ऊधम सिंह नगर : उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के रुद्रपुर विधानसभा के विधायक शिव अरोड़ा ने नगर निगम टीम व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिले में पैदल भ्रमण किया। दरअसल, पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। इसी के साथ...

ऊधम सिंह नगर : उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के रुद्रपुर विधानसभा के विधायक शिव अरोड़ा ने नगर निगम टीम व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिले में पैदल भ्रमण किया। दरअसल, पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। इसी के साथ ही सड़कों पर गहरे गड्ढे पड़े हुए है। इसके चलते लोगों को आवाजाही में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच  विधायक शिव अरोड़ा रुद्रपुर में इन टूटी हुई सड़कों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विधायक ने सड़कों की स्थिति का लिया जायजा 
प्राप्त सूचना के मुताबिक रुद्रपुर में बरसात के कारण कई सड़कों की हालत खस्ता हाल में हों गई है। इसके चलते काफ़ी सड़को पर गड्डों ने बड़ा आकार ले लिया है। इसी बीच विधायक शिव अरोड़ा ने नगर निगम टीम, पीडब्लूडी, व्यापार मंडल के साथ मुख्य बाजार सहित डीडी चौक बालाजी मंदिर गेट, पांच मंदिर, दुर्गा मंदिर धर्मशाला जैसे अनेकों मार्गों का पैदल भ्रमण कर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। वहीं इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निर्देश है कि निगम पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले सभी रोड गड्डा मुक्त हों। इसके चलते मैंने (शिव अरोड़ा) प्रशासनिक टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात अब पूरी तरह से रुक गई है। इसी के साथ ही कहा कि दीपावली त्यौहार के पूर्व ही भारी संख्या में लोग सड़कों पर खरीदारी के लिए आएंगे। ऐसे में सड़कों पर ग़ड्डे होने से किसी अप्रिय घटना की संभावना बनी रहेगी।

बदहाल सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए निर्देश 
वहीं मौके पर विधायक ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर इन बदहाल सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही शिव अरोड़ा ने कहा कि त्यौहारों को देखते हुए मुख्य बाजार क्षेत्र में ग़ड्डे भरने का कार्य महोत्सव शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा। विधायक शिव अरोड़ा ने नगर निगम क्षेत्र में आने वाली डाबर रोड पर बने ग़ड्डों को भरने को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगले 10-15 दिनों तक यहां गड्डा मुक्त अभियान चलने वाला है। बताया गया कि सभी सड़को कि स्थिति को सुधारे का कार्य नगर निगम द्वारा किया जायेगा।

सड़कों पर गड्डे भरने के कार्य में कोई लापरवाही नहीं
विधायक शिव अरोड़ा ने अधिकारियो को सख्त हिदायत दी की कार्य करते समय गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान रखे। उन्होंने कहा गड्डा भरना केवल एक रस्म आदायगी के रूप में न नजर आए। इसके अतिरिक्त सड़कों पर गड्डा भरने के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!