नाबालिग से दुष्कर्म ! बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Feb, 2026 12:51 PM

minor raped lured and abducted

अल्मोड़ाः उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और यौन शोषण के आरोपी को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है।

अल्मोड़ाः उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और यौन शोषण के आरोपी को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है।        

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने रविवार को बताया कि विगत 27 जनवरी को द्वाराहाट के राजस्व क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के गुम होने की सूचना मिली। परिजनों की ओर से राजस्व पुलिस को तहरीर दी गई। जिला प्रशासन की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए 29 जनवरी को नियमित पुलिस को जांच सौंपी गई। उन्होंने बताया कि गुमशुदा की तलाश के लिए 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया।

द्वाराहाट कोतवाल विनोद जोशी व विशेष अभियान समूह (एसओजी) उपनिरीक्षक सुनील धानिक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा जांच में आए तथ्यों के बाद दिल्ली, गुड़गांव, बिहार के माधोपुर बिहार में सर्च अभियान चलाया गया।        

आखिरकार आरोपी खुशदिल निवासी माधोपुर थाना छातापुर, जिला सुपौल, बिहार को शनिवार को 31 जनवरी को गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। यही नहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!