क्रिकेटर बनने का सपना लेकर घर से भागा 14 साल का लड़का, कई शहरों में घूमा और फिर...

Edited By Pooja Gill, Updated: 13 Apr, 2026 04:15 PM

a 14 year old boy ran away from home with the dream of becoming a cricketer

उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुड़की से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 14 साल का लड़का क्रिकेटर बनने का सपना लेकर घर से भाग गया था...

उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुड़की से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 14 साल का लड़का क्रिकेटर बनने का सपना लेकर घर से भाग गया था। पुलिस ने उसे 14 दिनों बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। इसके बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया।

लड़के की तलाश के लिए लगाई चार टीमें 
जानकारी के मुताबिक, लड़का 26 मार्च को अपने घर से निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत उसकी तलाश शुरू की। लड़के को ढूंढने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और अमृतसर तक सर्च अभियान चलाया। तलाश के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, शेल्टर होम और सोशल मीडिया की मदद ली।

लड़के ने कई शहर घूमे 
काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने लड़के को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। पूछताछ में लड़के ने बताया कि वह क्रिकेट खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए घर से निकला था। इस दौरान वह दिल्ली, मथुरा, वृंदावन, अमृतसर और राजस्थान जैसे कई जगहों पर घूमता रहा। पुलिस के अनुसार, राहत की बात यह रही कि इस दौरान लड़के के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। सुरक्षित मिलने के बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया। बेटे के वापस मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!