उत्तराखंड में नाबालिग हिंदू लड़की से दुष्कर्म... अश्लील वीडियो भी किया वायरल, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Nov, 2025 04:05 PM

minor hindu girl raped in uttarakhand

रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में से बीते दिनों में एक शर्मनाक घटना सामने आई थी। जहां एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने नाबालिग से दरिंदगी की। जबकि उसके साथी ने अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो भी वायरल...

रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में से बीते दिनों में एक शर्मनाक घटना सामने आई थी। जहां एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने नाबालिग से दरिंदगी की। जबकि उसके साथी ने अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो भी वायरल किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
नाबालिग हिंदू लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि फरमान व उसके साथियों ने बेटी को नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद  फरमान ने घिनौनी हरकत की है। उसके एक दोस्त ने घटना का अश्लील वीडियो बनाया। जबकि दो अन्य युवक पास खड़े थे। इसके बाद आरोपियों ने घटना का विडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना करीब पांच-छह महीने पहले की बताई गई है।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने फरमान व उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। मामले में पुलिस ने फरमान पुत्र जराफत हुसैन, जीशान पुत्र अब्दुल रहमान व शोएब पुत्र शरीफ अहमद को हाइड गेट चिल्किया से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चौथा आरोपी फरदीन पहले से किसी मामले में जेल में बंद है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!