कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की बिगड़ी तबीयत, मीटिंग छोड़कर पहुंचे दून अस्पताल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Oct, 2024 01:08 PM

minister subodh uniyal s health deteriorated during cabinet meeting

देहरादूनः आज यानी 23 अक्टूबर को धामी कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वहीं, तबीयत खराब के चलते कैबिनेट मंत्री बीच में ही बैठक को छोड़कर वापस लौट गए। बताया गया मंत्री सुबोध उनियाल दून अस्पताल पहुंचे चुके है। जहां वह...

देहरादूनः आज यानी 23 अक्टूबर को धामी कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वहीं, तबीयत खराब के चलते कैबिनेट मंत्री बीच में ही बैठक को छोड़कर वापस लौट गए। बताया गया मंत्री सुबोध उनियाल दून अस्पताल पहुंचे चुके है। जहां वह अचानक खराब सेहत की जांच करवा रहे है।  

मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल की तबियत बिगड़ने की खबर सामने आई है। इसके चलते कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बैठक छोड़कर वापस निकले। इसी बीच सचिवालय से बाहर निकलते समय रास्ते में मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें रोक कर हाल चाल पूछा। जिस पर मंत्री उनियाल ने कहा कि उन्हें तबियत ठीक नहीं लग रही है। वहीं, मंत्री सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के पीआरओ दून अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल, दून अस्पताल में कैबिनेट मंत्री उपचार करवा रहे हैं।

बता दें कि आज धामी कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए मंत्री सुबोध उनियाल सचिवालय पहुंचे थे। लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!