मंत्री रेखा आर्य ने 500 नए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा-सभी जनहित के कार्यों की रीढ़ है

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Jun, 2025 02:38 PM

minister rekha arya distributed

नैनीतालः उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को हल्द्वानी में नैनीताल जिले की 500 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद सिर्फ...

नैनीतालः उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को हल्द्वानी में नैनीताल जिले की 500 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद सिर्फ रोजगार का माध्यम नहीं बल्कि यह सेवा, समर्पण और कल्याण का अवसर है।

कैबिनेट ​मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश में पहली बार पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में पारदर्शिता के साथ महज तीन माह में पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 7052 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें 6330 सहायिका और 722 महिला कार्यकर्ता शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब विभाग में स्नातक और परास्नातक, बीटेक, एमटेक जैसी डिग्रियां रखने वाली उच्च शिक्षित महिलाएं आ रही हैं, जिससे विभाग की कार्यक्षमता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

​मंत्री रेखा आर्य ने​ यह भी कहा कि अब प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं और सहायिका की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत ने भी सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने पद की जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाएं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!