Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Oct, 2025 01:24 PM

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक विवाहिता के साथ अश्लील हरकतें, मारपीट और गाली-गलौज की गई है। महिला का आरोप है कि पति और ससुर के उसके साथ दिनभर गंदे काम से परेशान है। विवाहिता के विरोध करने पर दोनों ने उसे जान...
अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक विवाहिता के साथ अश्लील हरकतें, मारपीट और गाली-गलौज की गई है। महिला का आरोप है कि पति और ससुर के उसके साथ दिनभर गंदे काम से परेशान है। विवाहिता के विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अल्मोड़ा के रानीधारा क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि शुक्रवार को उसका पति नशे की हालत में घर आया था। आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट, गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान घर में मौजूद ससुर ने भी उसके साथ अश्लील हरकतें की। महिला के विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों पहले भी कई बार उसके साथ अभद्रता कर चुके है। ऐसे में उसे अपने पति और ससुर से जान और चरित्र का खतरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।