टिहरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Mar, 2026 04:05 PM

major police action in tehri accused arrested with illegal

टिहरीः उत्तराखंड में जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सोमवार को एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस लगातार...

टिहरीः उत्तराखंड में जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सोमवार को एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

उपनिरीक्षक मनीष नेगी मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने नत्थीलाल , निवासी ग्राम बमनगांव, पोस्ट पोखरी, तहसील गजा कोतवाली नरेंद्रनगर को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नरेंद्रनगर में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!