उत्तराखंड में बड़ा हादसाः यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 30 से अधिक लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Feb, 2026 11:42 AM

major accident in uttarakhand bus carrying over 30

देहरादूनः राजधानी देहरादून के कालसी क्षेत्र में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां मीनाक रोड पर कुआनू में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना के दौरान बस में 30 से अधिक यात्रियों के सवार होने की सूचना है। घटना में 3 लोगों की मौत हुई...

देहरादूनः राजधानी देहरादून के कालसी क्षेत्र में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां मीनाक रोड पर कुआनू में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना के दौरान बस में 30 से अधिक यात्रियों के सवार होने की सूचना है। घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मीनाक रोड पर कुआनू में हुई है। जहां मंगलवार को हिमाचल रोडवेज की बस खाई में जा गिरी। बस नेरवा से पांवटा साहिब जा रही थी। इस घटना के दौरान बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि 6 से 7  लोगों के घायल होने की सूचना है । घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की डाक पत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी में तैनात टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। 

एसडीआरएफ समेत सभी टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। आनन-फानन में गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है।  गंभीर घायलों को विकासनगर अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!