Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Dec, 2025 02:43 PM

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में भीषण हादसा हुआ है। जहां यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में बस में सवार 22 लोग घायल हुए है। बस लखीमपुर खीरी से देहरादून जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रॉला में पीछे से जा...
उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में भीषण हादसा हुआ है। जहां यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में बस में सवार 22 लोग घायल हुए है। बस लखीमपुर खीरी से देहरादून जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रॉला में पीछे से जा टकराई। जिस वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-74 स्थित ग्राम कनौरा में कट के पास हुई है। जहां एक यात्रियों की तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रॉला में पीछे से जा टकराई। हादसे के दौरान बस में 22 यात्री सवार थे। घटना में सभी घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
बस में सवार सभी लोग श्रमिक थे। लखीमपुर खीरी से देहरादून मजदूरी करने जा रहे थे। प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण बस चालक का नशे में होना माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।