देहरादून में नियुक्त एलआईयू इंस्पेक्टर का हुआ निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Mar, 2026 11:47 AM

liu inspector posted in dehradun passes away wave of

देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस की स्थानीय गोपनीय इकाई (एलआईयू) में देहरादून जनपद में नियुक्त निरीक्षक (इंस्पेक्टर) धर्मेंद्र कुमार मलिक का शनिवार रात्रि निधन हो गया। पिछले दिनों वह रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान, आनंदा अस्पताल...

देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस की स्थानीय गोपनीय इकाई (एलआईयू) में देहरादून जनपद में नियुक्त निरीक्षक (इंस्पेक्टर) धर्मेंद्र कुमार मलिक का शनिवार रात्रि निधन हो गया। पिछले दिनों वह रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान, आनंदा अस्पताल मेरठ (उत्तर प्रदेश) में आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया।

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार मलिक के निधन पर एसएसपी देहरादून प्रवेंद्र डोभाल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। उल्लेखनीय है कि दिवंगत मलिक अपने सौम्य तथा शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे। वे वर्ष 1989 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे तथा वर्ष 2009 में उपनिरीक्षक एवं वर्ष 2025 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुए थे। वह मूल रूप से रुड़की के रहने वाले थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!