Kedarnath By-Election: BJP ने की प्रत्याशी की घोषणा, पूर्व विधायक आशा नौटियाल को दिया टिकट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Oct, 2024 08:53 AM

kedarnath by election bjp announces candidate

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने बीती देर रात उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने केदारनाथ से आशा नौटियाल को  टिकट दिया है। आशा नौटियाल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष है और केदारनाथ सीट से पूर्व विधायक रह...

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने बीती देर रात उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने केदारनाथ से आशा नौटियाल को  टिकट दिया है। आशा नौटियाल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष है और केदारनाथ सीट से पूर्व विधायक रह चुकी है। बता दें कि 20 नवंबर को केदारनाथ में मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

PunjabKesari

दरअसल, कार्यकर्ताओं के बीच आशा नौटियाल और दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या का भाजपा से टिकट होने को लेकर सस्पेंस बना था। लेकिन भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने केदारनाथ सीट से आशा नौटियाल के नाम पर मोहर लगाकर भरोसा जताया है। आशा नौटियाल राज्य गठन के बाद 2002 से लेकर 2012 तक केदारनाथ विधानसभा से विधायक रही हैं। हालांकि बीजेपी ने 2017 में उनका टिकट काट दिया था, तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। तब मनोज रावत जीते थे।

PunjabKesari

बता दें कि आज यानी सोमवार को केदारनाथ विधानसभा के प्रत्याशी का नामांकन होना प्रस्तावित है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा,प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी भी उपस्थित रहेंगे। वहीं, नामांकन के पश्चात राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ के मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा।

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए कुल 173 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में 90540 मतदाता है, इनमें 44765 पुरुष एवं 45775 महिला मतदाता शामिल है। बताया गया कि पूरी विधानसभा में 1092 दिव्यांग मतदाता हैं जबकि 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 641 है। इसके साथ ही 18 से 19 उम्र के कुल 2,441 मतदाता है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!