Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Mar, 2026 02:16 PM

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी का यौन उत्पीड़न किया। आरोप है कि पिता बचपन से शारीरिक संबंध बना रहा था। रोती-बिलखती पीड़िता ने बताया कि पिता दवाएं देकर उसकी सेक्सुअल...
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी का यौन उत्पीड़न किया। आरोप है कि पिता बचपन से शारीरिक संबंध बना रहा था। रोती-बिलखती पीड़िता ने बताया कि पिता दवाएं देकर उसकी सेक्सुअल ग्रूमिंग कर रहा था। आठ साल से घर में बंद कर रखा था। बता दें कि मामला महिला आयोग की जनसुनवाई में प्रकाश में आया है। मामले में एसएसपी को पत्र लिखने की बात कही गई।
नैनीताल में महिला आयोग की जनसुनवाई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नैनीताल निवासी एक युवती ने बताया कि उसका पिता बचपन से यौन उत्पीड़न कर रहा था। उसकी सेक्सुअल ग्रूमिंग के लिए दवाईयां खिलाई गई। आरोप है कि आठ साल से पिता ने घर में बंद रखा। पिता का भाई और अन्य रिश्तेदार भी संबंध बनाने का प्रयास करते थे। बताया कि पिता लिव-इन में एक महिला के साथ रह रहे है। घर की प्रॉपर्टी महिला के बच्चों के नाम पर कर दी है।
आरोप है कि पिता ने युवती को घर से निकलने की धमकी दी है। रोती-बिलखती बेटी का कहना है कि उसके पास पैसे नहीं है। ऐसे में वह कहां जाएगी। पीड़िता ने महिला आयोग से मदद की गुहार लगाई है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने प्रकरण में एसएसपी को पत्र लिखने की बात कही। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। युवती की सुरक्षा के लिए इंतजाम भी किए जाएंगे।