Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Mar, 2026 04:30 PM

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भीषण हादसा हुआ है। जहां 200 मीटर गहरी खाई में कार गिरी है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तरकाशी पुरोला मार्ग पर हुई है। जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे। घटना में कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है। एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है। जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया है। शव को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दूसरा व्यक्ति भी कार में फंसा हो सकता है।