Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Mar, 2026 10:41 AM

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने भागीरथी नदी से एक दोपहिया वाहन चालक को उसके वाहन के साथ बाहर निकाला है। पुलिस ने मृतक की पहचान विजय थापा (35) पुत्र राम सिंह थापा के रूप में की है। वह हाल ही में...
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने भागीरथी नदी से एक दोपहिया वाहन चालक को उसके वाहन के साथ बाहर निकाला है। पुलिस ने मृतक की पहचान विजय थापा (35) पुत्र राम सिंह थापा के रूप में की है। वह हाल ही में उत्तरकाशी के बार्सू गांव में रह रहा था और मूल से नेपाल का रहने वाला था।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र प्रभारी शार्दूल गुसाईं ने बताया कि तेखला-माण्डो बाईपास मार्ग पर ग्राम माण्डो के पास सोमवार रात एक मोटरसाइकिल के भागीरथी नदी में गिरने की सूचना मिली। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम घटना स्थल भेजी गईं। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मृत्यु हुई हैं। उसके शव को सड़क पर पहुंचाया गया हैं।