उत्तरकाशी में भयानक हादसाः 23 वर्षीय युवक की मौत, पहाड़ी से नीचे गिरा; होली की खुशीयां मातम में बदली

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Mar, 2026 11:18 AM

horrific accident in uttarkashi 23 year old man dies after

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भयानक हादसा हुआ है। जहां बुधवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक पहाड़ी से नीचे गिरा है। घटना में युवक की मौत की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया गया है। इस घटना के बाद परिवार की होली की...

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भयानक हादसा हुआ है। जहां बुधवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक पहाड़ी से नीचे गिरा है। घटना में युवक की मौत की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया गया है। इस घटना के बाद परिवार की होली की खुशीयां मातम में बदली है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तरकाशी के जसपुर-सिल्याण मोटर मार्ग पर हुई है। जहां बुधवार तड़के चार बजे कुटेटी के पास एक युवक पहाड़ी से नीचे जा गिरा। घटना में युवक की मौके पर मौत हुई है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्कयू अभियान चलाया। टीम ने शव को खाई से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अनमोल उबान पुत्र हरीश उबान निवासी जोशी मोहल्ला के रूप में हुई है।

इस घटना की जानकारी पर परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। होली की खुशीयां मातम में बदल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई में पुलिस जुटी है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!