उत्तराखंड में भीषण हादसाः महिला की दर्दनाक मौत ! बस ने बुरी तरह कुचल डाला, मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Dec, 2025 09:05 AM

horrific accident in uttarakhand woman dies tragically

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में मनसा देवी रेलवे फाटक पर बुधवार को बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने महिला के शव को...

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में मनसा देवी रेलवे फाटक पर बुधवार को बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान मीनाक्षी (40), निवासी मनसा देवी, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला अपने पति प्रवीण के साथ हरिद्वार रोड से मनसा देवी फाटक की ओर जा रही थी। तभी रेलवे फाटक को पार करती हुई बस अचानक महिला से टकरा गई, जिससे वह गिर पड़ी और बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!