Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Mar, 2026 12:32 PM

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण हादसा हुआ। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत हुई है। बताया गया कि सड़क पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरि लोक तिराहे के पास हुई। जहां हाईवे पर पहुंचते ही बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई। घटना इतनी भयानक थी कि युवक लोहे की रेलिंग पर लटक गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं, घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में मृतक की पहचान हरिद्वार के मिस्सरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय शुभम कश्यप के रूप में हुई। ज्वालापुर कोतवाली में तैनात एसएसआई खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवक के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।