उत्तराखंड में भीषण हादसा ! 28 वर्षीय युवक की मौत, तेज रफ्तार कार ने कुचला; नशे में धुत था चालक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Feb, 2026 02:51 PM

horrific accident in uttarakhand 28 year old man killed

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर मौत हुई है। जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि कार चालक नशे में धुत था।...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर मौत हुई है। जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि कार चालक नशे में धुत था। वहीं, स्कूटी सवार युवक ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला ही था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सितारगंज में किच्छा हाईवे पर हुई है। जहां मंगलवार को एक कार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि कार चालक नशे में धुत था। जिस वजह से यह हादसा हुआ है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मृतक की पहचान गांव कठंगरी निवासी काजिम मलिक (28) पुत्र इरशाद के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, नयागांव निवासी उवैश (22) और शोएब (20) गंभीर रूप से घायल हो गए है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!