अल्मोड़ा में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर कार सड़क से नीचे गिरी, उड़े परखच्चे; चालक गंभीर घायल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Mar, 2026 04:16 PM

horrific accident in almora car lost control and fell off the

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार सड़क से नीचे जा गिरी। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार सड़क से नीचे जा गिरी। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना विकासखंड स्याल्दे के सिमगांव के पास हुई। जहां एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस दौरान कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान कार में अकेला चालक मौजूद था। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला। बताया गया कि चालक गाड़ी के अंदर फंसा हुआ था।

आनन-फानन में गंभीर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के लिए बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को अपनी कार से आ रहे थे। सिमगांव के पास कार सड़क से 30 मीटर नीचे जा गिरी। घटना में चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!