Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Dec, 2025 12:33 PM

उत्तराखंड डेस्कः इस समय बड़ी दुखद घटना सामने आई है। जहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में कार गिरी है। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हुई है। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि सभी दोस्त घर से वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। घटना में...
उत्तराखंड डेस्कः इस समय बड़ी दुखद घटना सामने आई है। जहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में कार गिरी है। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हुई है। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि सभी दोस्त घर से वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट आया है। मृतकों के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। पूरा माहौल गमगीन हो गया है।
जानकारी के अनुसार यह भीषण दुर्घटना यूपी के मथुरा में हुई है। जहां मथुरा से दो किलोमीटर पहले थाना राजपुर क्षेत्र के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में कार जा गिरी। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। घटना में तीन दोस्तों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना सोमवार सुबह करीब ढाई बजे हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां वह जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।
घटना में निकुंज गुप्ता, सौरभ वर्मा और राजन गुप्ता की मौत हुई है। जबकि राजा भारद्वाज गंभीर घायल है। सभी यूपी के ही रहने वाले है। सभी दोस्त 25 से 28 वर्ष के बीच के थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। जवान बेटों की अचानक मौत से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। अचानक हुई इस त्रासदी से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है।