Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Aug, 2025 10:35 AM

पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां गढ़वाल जिले में हो रही भारी बारिश के कारण बड़ी घटना हुई है। हादसे में दो महिलाओं (सगी बहनों) की मृत्यु हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पाबौ ब्लॉक के दूरस्थ गांव बुरांसी में भारी बारिश के बीच बुधवार हुए भूस्खलन से एक मकान जमींदोज हो गया। जिससे उसमें सो रहीं दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह से उनके शवों को मलबे से बाहर निकाला। महिलाएं सगी बहनें थीं तथा उनका विवाह भी एक ही गांव में हुआ था। घटना में मृतक महिलाओं की पहचान आशा देवी (55) और विमला देवी (58) के रूप में हुई है।