पौड़ी में भारी भूस्खलन... दो महिलाओं की मलबे में दबने से मौत, पूरे गांव में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Aug, 2025 02:25 PM

massive landslide in pauri  two women died after being

पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी में आज यानी बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां भारी भूस्खलन से मलबे की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत की सूचना मिली है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा है।

पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी में आज यानी बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां भारी भूस्खलन से मलबे की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत की सूचना मिली है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा है।

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के बुरासी गांव में लगातार बारिश के बीच भारी भूस्खलन हुआ है। इसके चलते दो महिलाओं की मलबे के नीचे दबने से मौत हुई है। इसी के साथ ही गांव में ही स्थित एक आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे में दब गई। इसकी वजह से कई मवेशियों की जान चली गई है।

घटना में मृतकों की पहचान बिमला देवी पत्नी स्व.बलवंत सिंह भंडारी और आशा देवी पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी निवासी बुरासी गांव के रूप में हुई है।​ मलबे में दबने से दोनों की मौके पर मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!