2 days ago
12 days ago
1 month ago
2 months ago
3 months ago
4 months ago
5 months ago
6 months ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
गढ़वाल लोकसभा सीट का इतिहास, कब किसने किसको दी मात? जानिए इस रिपोर्ट में
Edited By Nitika, Updated: 21 Mar, 2024 11:33 AM
गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र उतराखंड के पांच लोकसभा क्षेत्रों में से एक है। आजादी के बाद जब देश में पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए तो उस वक्त गढ़वाल लोकसभा भी अस्तित्व में आ चुका था।
Loksabha Election 2024... गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र उतराखंड के पांच लोकसभा क्षेत्रों में से एक है। आजादी के बाद जब देश में पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए तो उस वक्त गढ़वाल लोकसभा भी अस्तित्व में आ चुका था। इस सीट पर साल 1952 से 1977 तक लगातार कांग्रेस का कब्जा रहा। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 14 विधानसभा सीटें आती हैं। ये 14 सीटें पांच जिलों चमोली, गढ़वाल, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में फैली हुई हैं। आपको बता दें कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस लोकसभा क्षेत्र के 14 में से 13 सीटों पर जीत का परचम लहराया था जबकि मात्र बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा हुआ था। इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 13 लाख 66 हजार 983 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 98 हजार 25, महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 68 हजार 942 और ट्रांस जेंडर के कुल 16 मतदाता शामिल हैं। आपको बता दें कि इस सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के तीरथ सिंह रावत को जीत मिली थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटकर अनिल बलूनी को मैदान में उतारा है। ऐसे में इस बार इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो 2019 में इस सीट सीट पर बीजेपी के तीरथ सिंह रावत ने 5 लाख 6 हजार 980 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के मनीष खंडूरी 2 लाख 04 हजार 311 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अब साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के भुवन चंद्र खंडूरी ने 4 लाख 5 हजार 690 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के हरक सिंह रावत 2 लाख 21 हजार 164 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बहुजन समाज पार्टी के धीर सिंह महज को 9 हजार 250 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। एक नजर 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो कांग्रेस के सतपाल महाराज ने 2 लाख 36 हजार 949 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं बीजेपी के तेजपाल सिंह रावत 2 लाख 19 हजार 552 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बीएसपी के राजीव आगा को महज 34 हजार 622 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
नैनीताल में युवक की हत्या... पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः उत्तराखंड में दूसरे चरण का मतदान शुरू, मैदान में उतरे 14751 प्रत्याशी;...
देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
कारगिल विजय दिवस पर CM धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सैनिकों की वीरांगनाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड के इन जिलों में आफत की बारिश आज...येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी
लव मैरिज का खौफनाक अंत...पति ने नवविवाहिता को दी दर्दनाक मौत, बंद मकान में पड़ी मिली लाश
उत्तरकाशी में सेना के 11 जवान लापता... अब तक 150 लोगों का किया रेस्कयू , एनडीआरएफ ने दी जानकारी
उत्तरकाशी में मौत का मंजर: धराली में 58 सेकेंड की आपदा ने उजाड़ दी जिंदगी — भगवान ही जाने कितने...
ऋषिकेश में हादसाः नहाने के दौरान गंगा में बहा पंजाब का युवक, मौके पर एसडीआरएफ
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में देर रात तक हुआ मतदान, कुल 68 फीसदी हुई Voting
USD $
08/08/2025 10:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष राशि वालों आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कामकाज में मन लगेगा और पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।
वृष राशि वालों धैर्य बनाए रखें क्योंकि कुछ फैसले टल सकते हैं। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। निजी जीवन में संवाद से समस्याएं
मिथुन राशि वालों नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर करियर में। किसी पुराने दोस्त से संपर्क हो सकता है। दिन उत्साहपूर्ण रहेगा
कर्क राशि वालों भावनाओं पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार से जुड़ी ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। कोई बड़ा फैसला सोच-विचार कर ही लें।
सिंह राशि वालों सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। पुराने कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन व्यस्त रहेगा लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे। सेहत का ध्यान रखें और मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
तुला राशि वालों नई शुरुआत का योग बन रहा है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि वालों गंभीर फैसले आज न लें। भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि वालों यात्रा का योग बन रहा है। कार्य में उत्साह रहेगा और मनचाही सफलता मिलने की संभावना है।
मकर राशि वालों ध्यान और एकाग्रता से कार्य सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति के संकेत हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें।
कुम्भ राशि वालों आज आप रचनात्मक रहेंगे। नए विचारों पर काम हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
मीन राशि वालों ध्यान और आत्मचिंतन के लिए अच्छा दिन है। मन को शांत रखने की कोशिश करें। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes