Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Aug, 2025 10:34 AM

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की है। इस घटना को अंजाम देने बाद आरोपी पति फरार है। जबकि महिला का शव बंद मकान में पड़ा मिला है। बताया गया कि महिला के चेहरे की हालत बिगड़ी...
रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की है। इस घटना को अंजाम देने बाद आरोपी पति फरार है। जबकि महिला का शव बंद मकान में पड़ा मिला है। बताया गया कि महिला के चेहरे की हालत बिगड़ी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा स्थित नबी कालोनी की है। जहां मुजफ्फरनगर निवासी समीर उर्फ राजा ने यूपी के रामपुर निवासी जेबा खानम उर्फ मोना से शादी की थी। दोनों ने जनवरी 2025 में लव मैरिज की थी। मृतका की बहन ने बताया कि घटना से दो दिन पहले मोना ने उसे फोन किया था। बातचीत में पति के मारपीट करने और जान से मारने की बात कही थी। इसके बाद मोना का फोन बंद आने लगा।
आरोप है कि जेबा खानम उर्फ मोना के पति ने ही उसकी हत्या की है। मृतका की बहन ने बताया कि उसने अपने जीजा समीर उर्फ राजा को फोन किया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह सीधा मोहल्ला पठानपुरा स्थित नबी कालोनी पहुंची। जहां उसकी बहन और जीजा रहते है। इस दौरान मकान बंद मिला। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी के घर से आरोपी समीर के मकान में दाखिल हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव के गले पर गहरे चोट के निशान मिले है। वहीं, उसका चेहरा खराब हालत में मिला। पुलिस ने संबंधित मामले में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाने में लगी है।