उत्तराखंड में 48 घंटे भारी ! इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Jan, 2026 09:34 AM

heavy rain and snowfall expected in uttarakhand for the next 48 hours

देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। वहीं, मैदानी इलाको में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया। ऊंचाई वाले इलाकों में...

देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। वहीं, मैदानी इलाको में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया। ऊंचाई वाले इलाकों में पाले को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज यानी सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पांच और छह जनवरी को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर पाला पड़ने की भी संभावना जताई है। इसके चलते तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यहां जानिए प्रमुख शहरों का तापमानः-
देहरादून का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, ऊधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 2.4, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम तापमान 2.2, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.5, 2.4 क्रमवार दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!