उत्तराखंड में 24 घंटे भारी ! इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने की ताजा भविष्यवाणी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Mar, 2026 11:09 AM

heavy rain and snow expected in uttarakhand for the next 24 hours

देहरादूनः उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में मौसम लगभग खराब रहने की संभावना है। आज यानी 24 मार्च मंगलवार को राज्य के इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार है। जबकि राज्य के तीन जिलों में हिमस्खलन को...

देहरादूनः उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में मौसम लगभग खराब रहने की संभावना है। आज यानी 24 मार्च मंगलवार को राज्य के इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार है। जबकि राज्य के तीन जिलों में हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, अन्य पहाड़ी और मैदानी जनपदों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है। इसके लिए मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है।
 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के 3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के लिए कम खतरे के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मार्च तक भविष्यवाणी की है।

यहां जानिए शहर का तापमान  

शहर           अधिकतम तापमान       न्यूनतम तापमान

मुक्तेश्वर           17 डिग्री                    6 डिग्री

देहरादून           29 डिग्री                  14 डिग्री

पंतनगर           29 डिग्री                   14 डिग्री

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!