हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत ! स्कूल में महिला कर्मचारी से की SEX की डिमांड, प्राइवेट-पार्ट भी दिखाया

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Jan, 2026 12:03 PM

headmaster s shameful act he demanded

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक हेडमास्टर ने स्कूल में महिला कर्मचारी से सेक्स की डिमांड की। इसके बाद महिला को प्राइवेट-पार्ट भी दिखाया। शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। आरोप है कि हेडमास्टर लंबे समय से...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक हेडमास्टर ने स्कूल में महिला कर्मचारी से सेक्स की डिमांड की। इसके बाद महिला को प्राइवेट-पार्ट भी दिखाया। शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। आरोप है कि हेडमास्टर लंबे समय से महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। घटना की जांच शुरू की गई है। घटना से जुड़ा एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में से सामने आई है। जहां स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में हेडमास्टर ने गंदी हरकत की है। आरोप है कि स्कूल में मिड-डे-मील की एक सहायक महिला के साथ अश्लील हरकत की गई। हेडमास्टर ने महिला से सेक्स करने की बात कही। साथ ही उसे अपना प्राइवेट-पार्ट भी दिखाया। बताया गया कि आरोपी लंबे समय से महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। पीड़िता ने बताया कि हेडमास्टर पर सेक्स का नशा सवार था। उसने कार्यस्थल की मर्यादा को पूरी तरह नजरअंदाज किया। हेडमास्टर ने कथित तौर पर अपनी अश्लीलता की नुमाइश पेश की गई।

वहीं, आरोपों के घेरे में आए प्रधान पाठक बीरबल यादव ने खुद को निर्दोष बताते हुए सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया गया है और उन्होंने कोई अनुचित हरकत नहीं की। वहीं, शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया गया कि जांच में आरोप सही साबित होने पर सख्त कार्रवाई होगी।    
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!