जौलीग्रांट मेडिकल कॉलेज की छात्रा फंदे से लटकी मिली, मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Feb, 2026 02:40 PM

jolly grant medical college student found hanging

ऋषिकेशः उत्तराखंड के जौलीग्रांट क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित मेडिकल यूनिवर्सिटी में शनिवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन में अफरा-तफरी...

ऋषिकेशः उत्तराखंड के जौलीग्रांट क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित मेडिकल यूनिवर्सिटी में शनिवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे को सील कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जौलीग्रांट चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह सैनी के अनुसार, मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी और मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया गया कि छात्रा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली थी। जब सहपाठियों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और भीतर झांका, तो पंखे से लटकता शव देख उनके होश उड़ गए। सीओ सदर विवेक कुटियाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा का किसी अन्य छात्र के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके मानसिक रूप से परेशान होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल, चैट्स व सोशल मीडिया गतिविधियों की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही, छात्रा के संपर्क में रहे सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और दबा हुआ सच।

मृतका के परिजनों को सूचना देकर मुजफ्फरनगर से देहरादून बुला लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमाटर्म कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यूनिवर्सिटी परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि एक होनहार छात्रा की संदिग्ध मौत ने मेडिकल शिक्षा संस्थानों में बढ़ते मानसिक दबाव पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!