हरिद्वारः कथा श्रवण से कैदियों के जीवन में आएगा बदलाव, वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कही ये बात

Edited By Nitika, Updated: 31 Jul, 2024 02:45 PM

haridwar listening to stories will bring change in the lives of prisoners

हरिद्वारः उत्तराखंड की धर्मनगरी में कैदियों के जीवन पर कथा के माध्यम से सकारात्मक प्रभाव डालने की खबर सामने आई है। इसमें हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस कलश यात्रा में कारागार की महिला...

हरिद्वारः उत्तराखंड की धर्मनगरी में कैदियों के जीवन पर कथा के माध्यम से सकारात्मक प्रभाव डालने की खबर सामने आई है। इसमें हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस कलश यात्रा में कारागार की महिला बंदी भी शामिल हुई। बता दें कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने व्यास पीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, बलविंदर चौधरी, सुमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व बंदी मौजूद रहे।

सूचना के मुताबिक, रोशनाबाद में आयोजित शिव महापुराण कथा, कथा व्यास सूर्यकांत बलूनी के द्वारा की गई। इस दौरान कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कहा कि अमृतमयी शिव महापुराण कथा के श्रवण से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कथा के प्रभाव से जीवन बदल जाता है एवं परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है।

वहीं इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि जेल में शिवमहापुराण कथा के श्रवण से कैदियों के जीवन में बदलाव आएगा। कैदी अपराध का राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर समाज उत्थान में अपना योगदान देंगे। इसके अतिरिक्त लगातार कैदियों को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए जेल में निरंतर धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!