हरिद्वारः आबादी वाले इलाके में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Jun, 2025 12:27 PM

haridwar huge fire breaks out in a firecracker factory

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में आबादी वाले इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। इस दौरान आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बहादराबाद क्षेत्र में हुई है। यहां मुलदासपुर माजरा में फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के दौरान फैक्ट्री में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। हादसे में उनके हताहत होने की आशंका जताई गई है। वहीं, इस घटना की सूचना पर आला अधिकारी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में मदद की।

पुलिस के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री में अचानक धमाके के कारण लगी है। इस घटना में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!