Haldwani: 36 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Mar, 2026 04:04 PM

haldwani female smuggler arrested with smack worth rs 36 lakh

हल्द्वानीः उत्तराखंड में नैनीताल जिले में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस द्वारा लागातर नशे के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 36 लाख से ज्यादा की स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजू नाथ...

हल्द्वानीः उत्तराखंड में नैनीताल जिले में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस द्वारा लागातर नशे के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 36 लाख से ज्यादा की स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजू नाथ टीसी के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों और एसओजी टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में हल्द्वानी में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

एफटीआई गेट के पास देर शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला तस्कर को 132 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया,बरामद स्मैक की कीमत करीब 36 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है, गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोया खान के रूप में हुई है, जो बनभूलपुरा क्षेत्र की निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

महिला के पास से पुलिस ने 132 ग्राम स्मैक बरामद कीमत लगभग 36.30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस द्वारा 3 माह में 18 तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.66 करोड़ की स्मैक बरामद की है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी कारर्वाई जारी है। इस कारर्वाई से उत्साहित होकर एसएसपी ने पुलिस टीम को 2000 रुपये के इनाम से सम्मानित किया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!