देहरादून के मशहूर बिल्डर पर जीएसटी की Raid, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का भंडाफोड़; दस्तावेज जब्त

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Mar, 2026 11:56 AM

gst raid on famous dehradun builder tax evasion worth rs 1 5 crore exposed

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मशहूर बिल्डर पर जीएसटी की रेड (Raid) पड़ी है। टीम ने  1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। दबिश के दौरान संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच की जा रही है।

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मशहूर बिल्डर पर जीएसटी की रेड (Raid) पड़ी है। टीम ने  1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। दबिश के दौरान संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राज्य कर विभाग की टीम ने राजपुर रोड स्थित नामी बिल्डर के कार्यालय में छापा मारा। जीएसटी की टीम ने 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बिल्डर ने सीमेंट व अन्य माल की खरीद ऐसी फर्मों से दर्शायी है, जो वर्तमान में व्यापार नहीं कर रही है। पूर्व में ही जीएसटी काउंसिल की ओर से फर्मों का पंजीयन निरस्त किया जा चुका है।

इस कार्रवाई के दौरान बिल्डर ने गलती स्वीकार करते हुए 48 लाख का टैक्स जमा कराया है। विभाग ने जीएसटी से संबंधित दस्तावेज भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। बता दें कि राज्य कर आयुक्त सोनिका के दिशानिर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। देहरादून संभाग के संयुक्त आयुक्त अनुराग मिश्रा ने इसके लिए विशेष टीम का गठन किया है। जीएसटी से संबंधित दस्तावेज की जांच की जा रही हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!