देहरादून में आग का तांडव ! टेंट का पूरा सामान जला... रिहायशी मकानों तक पहुंचीं लपटें, मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Feb, 2026 01:19 PM

fire ravages dehradun tent contents burned flames reach

देहरादून: राजधानी देहरादून के सुभाष नगर इलाके में एक प्लॉट में रखे टेंट के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें पास के रिहायशी मकानों तक पहुंच गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई...

देहरादून: राजधानी देहरादून के सुभाष नगर इलाके में एक प्लॉट में रखे टेंट के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें पास के रिहायशी मकानों तक पहुंच गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, फायर कंट्रोल रूम को क्लेमेनटाउन के सुभाष नगर स्थित नरेंद्र टेंट हाउस के प्लॉट में आग लगने की सूचना मिली। यह टेंट हाउस नरेंद्र कुमार (पुत्र शिव प्रसाद) का बताया गया है, जहां टेंट और शामियाने का सामान जमा किया गया था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

वहां देखा गया कि आग तेजी से फैल रही थी और आसपास के घरों तक पहुंचने लगी थी। आग में फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट और रजाई-गद्दे समेत काफी सामान जल गया। फायर कर्मियों ने करीब 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आगे फैलने से रोक लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!