रविदास जयंती पर हादसाः तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Feb, 2026 10:54 AM

accident on ravidas jayanti speeding car runs over four

पौड़ीः उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार में रविवार को एक कार चालक ने संत गुरु रविदास के जुलूस पर कार चढ़ा दी, जिससे चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पौड़ीः उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार में रविवार को एक कार चालक ने संत गुरु रविदास के जुलूस पर कार चढ़ा दी, जिससे चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मवाकोट—निम्बूचौड़ मोटर मार्ग पर शाम को हुई। जहां चालक ने अचानक अपनी कार जुलूस में जा रहे लोगों के बीच घुसा दी। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कोटद्वार स्थित राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी घायल कोटद्वार के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अजय कुमार (32) के दोनों पैरों और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अन्य घायलों में बाला देवी (63) और उनका पुत्र संजीव कुमार (35) तथा एक अन्य प्रदीप (23) शामिल हैं। एक ग्रामीण मनोहर ने बताया कि जुलूस में करीब साठ से सत्तर लोग शामिल थे। कोटद्वार के पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसकी कार को सीज कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!