दर्दनाक हादसाः 50 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jan, 2026 10:23 AM

tragic accident young man falls into 50 meter deep ditch

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक युवक 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दरअसल, युवक फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। वह असंतुलित होकर सीधा पहाड़ी से नीचे गिर गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अगस्त्यमुनि के तिमली बैंड के पास हुई है। जहां बुधवार शाम एक युवक फोन पर बात करते हुए गहरी खाई में गिर गया। बताया गया कि युवक का पैर फिसलने से यह हादसा हुआ है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। युवक को खाई से बाहर निकाला गया। घटना में युवक घायल हुआ है।

आनन-फानन में घायल युवक को अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना में युवक की पहचान अरविंद राणा (28) निवासी बसुकेदार तहसील, मठिया गांव के रूप में हुई है।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!