पंतनगर सिडकुल से ट्रक चोरी मामले का खुलासा, यूपी के बरेली से आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Oct, 2024 03:36 PM

disclosure of truck theft case from pantnagar sidkul

रूद्रपुर के भूतबंगला निवासी रवीन्द्र पाल की ओर से शुक्रवार 25 अक्टूबर को पंतनगर पुलिस को सिडकुल क्षेत्र से दस टायरा ट्रक चोरी होने के संदर्भ में शिकायत दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना का...

रूद्रपुर/नैनीताल: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के पंतनगर औद्योगिक आस्थान (सिडकुल) से ट्रक चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को उप्र के बरेली से गिरफ्तार किया गया है। 

रूद्रपुर के भूतबंगला निवासी रवीन्द्र पाल की ओर से शुक्रवार 25 अक्टूबर को पंतनगर पुलिस को सिडकुल क्षेत्र से दस टायरा ट्रक चोरी होने के संदर्भ में शिकायत दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना का खुलासा करने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। 

पुलिस ने टीम ने सबसे पहले शहर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। आखिरकार चोरी गए ट्रक को पुलिस ने बरेली (उत्तर प्रदेश) के भोजीपुरा के मिर्जापुर जागीर गांव से बरामद कर लिया। साथ ही चोरी के आरोपी गोपाल यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!