Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Mar, 2026 04:20 PM

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित आईएसबीटी इलाके से एक 14 वर्षीय किशोरी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के आईएसबीटी इलाके में हुई है। जहां मोहब्बेवाला, चंद्रबनी खालसा निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने मामले में पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। बताया गया कि लड़की पांच मार्च की सुबह करीब 10 बजे अपनी सहेली से मिलने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजने पर भी उसका सुराग नहीं मिला। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। किशोरी की तलाश की जा रही है।