महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार पर भड़के कांग्रेसी, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Edited By Nitika, Updated: 30 Aug, 2024 02:48 PM

congressmen angry over misbehavior with mahila congress

टिहरीः  महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोष भरा हुआ है। इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी हनुमान चौक पर जमकर नारेबाजी की। वहीं इस...

टिहरीः  महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोष भरा हुआ है। इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी हनुमान चौक पर जमकर नारेबाजी की। वहीं इस विरोध प्रदर्शन में पुलिस प्रशासन व राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वालों पर दुर्व्यवहार किया जा रहा है।  आगे कहा कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर रुद्रपुर में पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया जो कि निंदनीय है। इसके अतिरिक्त सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!