उत्तराखंड के CM धामी के हल्द्वानी दौरे का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, काले गुब्बारों के साथ किया प्रदर्शन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Oct, 2024 03:52 PM

congress workers protested against uttarakhand cm dhami s visit to haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे दिखाकर अपना विरोध जताया। वहीं मौके पर पुलिस ने इन युवा कांग्रेस...

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे दिखाकर अपना विरोध जताया। वहीं मौके पर पुलिस ने इन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कब्जे में लिया है।

जानकारी के अनुसार सीएम धामी के हल्द्वानी दौरे को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध में उतर आए है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं  का कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था और महिला अपराध चरम पर है। लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। इसमें आक्रोशित युवा कांग्रेस ने सीएम धामी के खिलाफ काले गुब्बारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।  

वहीं सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर विरोध कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने से रोक दिया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!