उत्तराखंड में ठंड का कहर ! मैदानी इलाकों में मौसम बेहद खराब... जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Jan, 2026 01:01 PM

cold wave wreaks havoc in uttarakhand extremely harsh weather in the plains

रामनगरः उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर और उसके आसपास के मैदानी क्षेत्रों में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्की धूप खिलने से लोगों को ठंड और कोहरे से आंशिक राहत जरूर...

रामनगरः उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर और उसके आसपास के मैदानी क्षेत्रों में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्की धूप खिलने से लोगों को ठंड और कोहरे से आंशिक राहत जरूर मिली है, लेकिन मैदानी इलाकों की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।      

कोहरे के कारण मैदानी क्षेत्रों में द्दश्यता काफी कम दर्ज की जा रही है। सड़कों पर कुछ ही मीटर की दूरी तक साफ दिखाई देने के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एहतियातन अधिकांश वाहन चालक दिन में भी अपने वाहनों की हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चल रहे हैं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और किसानों को कोहरे के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर हाईवे और ग्रामीण संपकर् मार्गों पर कोहरे का असर अधिक देखने को मिल रहा है, जिससे वाहन की गति भी धीमी हो गई है।      

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है और अगले कुछ घंटों तक मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बने रहने की आशंका है। विभाग ने वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, गति नियंत्रित रखने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और कोहरे के दौरान यातायात नियमों का विशेष रूप से पालन करने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!