CM धामी ने पूर्व विधायक चंद्रशेखर को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Nov, 2024 08:41 AM

cm dhami paid tribute to former mla chandrashekhar

रुड़कीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले को उनके रुड़की स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के साथ ही सीएम धामी ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख...

रुड़कीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले को उनके रुड़की स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के साथ ही सीएम धामी ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुड़की पहुंचे थे। जहां सीएम भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ज्वालापुर विधानसभा (हरिद्वार) से पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर भट्टेवाले के निधन के उपरांत उनके आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक चंद्रशेखर प्रधान के परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। सीएम धामी ने कहा कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर एक वरिष्ठ नेता और समाज सेवक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर जी के निधन से राज्य की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है, जिसे भरना मुश्किल होगा। 

सीएम धामी ने कहा कि चंद्रशेखर भट्टेवाले का दीर्घकालिक राजनीतिक और सामाजिक जीवन रहा है। हमेशा उनकी सरलता और सहजता के नाते प्रत्येक दिल में उनके लिए अमिट छाप है। धामी ने कहा कि उनका भी पूर्व विधायक के साथ व्यक्तिगत संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार हम विधानसभा में साथ रहे हैं। वहीं, आगे धामी ने कहा कि चंद्रशेखर भट्टेवाले का इस दुनिया से जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति  है। भगवान से प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस के अलावा धामी ने कहा कि हम उनके सपने को साकार करने के लिए काम करेंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!